Thalapathy Vijay Father S A Chandrasekhar Video: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा राजनीतिक पारी को लेकर काफी चर्चा में है। एक्टर थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से अपनी पारी की शुरुआत की है। इसको लेकर एख के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। आज यानी 4 मई के दिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की वोटो की गिनती हो रही है। अभी तक के रुझानों में थलापति विजय की पार्टी TVK आगे चल रही हैं। इन सब के बीच थलापति विजय के पिता का नया वीडियो सामने आया है। जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: थलापति विजय स्टारर को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन तहलका मचाएगी 'जन नायगन')
मंदिर पहुंचे थलापति विजय के पिता
एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से खबरों में बने हुए इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026। इस चुनाव में विजय की पार्टी ने धमाल मचा दिया है। इन सब के बीच थलापति विजय के पिता का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में थलापति विजय के पिता मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। थलापति विजय के पिता और मशहूर डायरेक्टर एस.ए. चंद्रशेखर (S.A. Chandrasekhar) ने थिरुथनी मुरुगन मंदिर (Thiruthani Murugan Temple) में पहुंचकर भगवान मुरुगन के दरबार में हाजरी लगाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। (ये भी पढ़ें:विजय थलापति के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, इफ्तार पार्टी से जुड़ा है मामला)

थलापति विजय के पिता पहुंचे मंदिर (Image Source: ANI)
आगे चल रही पार्टी
थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में धमाल मचा दिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलापति विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली है। थलापति विजय की पार्टी TVK अभी तक 90 से ज्यादा सीटो पर आगे है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
नहीं रिलीज हुई लास्ट फिल्म
एक्टर थलापति विजय इन सब खबरों के अलावा अपनी लास्ट फिल्म जन नायगन अभी तक बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई है। विजय की फिल्म जन नायगन इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी।
