Police complaint filed against Vijay Thalapathy: विजय थलापति इन दिनों अपनी लास्ट फिल्म 'जन नायगन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर इस फिल्म के बाद फिल्मी करियर को अलविदा बोल देंगे और राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे। इसी बीच ऐसी रिपोर्ट है कि एक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं विस्तार से कि मामला क्या है।
रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत तमिलनाडु के सुन्नत जमात के राज्य कोषाध्यक्ष सैयद गौस ने करवाई है। सैयद गौस ने आरोप लगाया है कि एक्टर विजय थलापति ने जो हाल ही में इफ्तार पार्टी आयोजित कि थी वो मुस्लिम समुदाय के लिए अपमानजनक और आहत करने वाली थी। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोग जिनका रोजा या इस्लामी प्रथाओं से कोई संबंध नहीं है, जिनमें "शराबी और उपद्रवी" इस पार्टी में शामिल थे। जो उनके अनुसार इफ्तार की पवित्रता का अपमान है।
लोगों को हुई असुविधा
विजय की राजनीति पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) ने इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया था। सैयद गौस ने एक्टर के ऊपर ये भी आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में सही से किसी चीज की व्यवस्था भी नहीं थी। जिस कारण लोगों को काफी ज्यादा असुविधा हुई।गौस ने विजय की पहली राजनीतिक रैली को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रैली में खराब व्यवस्था के चलते बहुत लोगों को बिना पानी पीने रहना पड़ा था। जिस कारण कुछ लोग बेहोश हो गए थे।
इन फिल्म में आएंगे नजर
विजय थलापति लास्ट बार वेंकट प्रभु की 2024 की फिल्म द गोट में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। एक्टर जल्द ही एच विनोथ द्वारा निर्देशित जन नायकन में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल के साथ नजर आने वाले हैं।
