साउथ मूवीज

Jana Nayagan: थलापति विजय स्टारर को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन तहलका मचाएगी 'जन नायगन'

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan Release Date Out: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में एक थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लंबे समय के बाद रिलीज डेट मिल गई है। जानिए यह मूवी कब रिलीज होगी।

Image

'जन नायगन' की मिली नई रिलीज डेट (Pic Credit: Instagram)

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan Release Date Out: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आने वाली फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) लंबे समय अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 27 अप्रैल के दिन जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक सेंसर बोर्ड के साथ चल रही लंबी लड़ाई के बाद अब थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को रिलीज डेट मिल गई है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं मेकर्स थलापति विजय की फिल्म को कब रिलीज करने वाले हैं?

इस दिन रिलीज होगी 'जन नायकन'

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित 'जन नायकन' (Jana Nayagan) साल 2026 में 8 मई के दिन रिलीज होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही इस नई रिलीज डेट की घोषणा खुद करेंगे। KVN प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'जना नायकन' कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। हालांकि इस मूवी के ऑनलाइन लीक होने के बाद इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में रिलीज होते ही फ्लॉप हुईं ये 6 फिल्में, निर्माताओं को बना गईं कंगाल)

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

हालांकि मेकर्स की ओर से थलापति विजय स्टारर 'जन नायकन' की रिलीज डेट को लेकर पुष्टि होना अभी बाकी है। यह एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है। तमिल नाडु हुए इलेक्शन के रिजल्ट के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह विजय की आखिरी फिल्म है। फिल्म को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना तय है। उम्मीद की जा रही है कि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, 39वें दिन कमाए इतने रुपये)

जानिए थलापति विजय की फीस

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को बनाने में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। बताया जा रहा है कि इस मूवी को करने के लिए थलापति विजय ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस ली है। इस मूवी में ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article