साउथ मूवीज

'मैं सब संभाल लूंगा...' तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय ने फैंस को दिया खास मैसेज

Thalapathy Vijay Message: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय और संगीता सोरनाल‍िंगम जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इस बीच थलापति विजय ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है।

Image

pic credit- instagram

Thalapathy Vijay Message: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी शादीशुदा लाइफ पर ग्रहण लग गया है। बीते दिनों थलपति विजय को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी, जिससे उनके फैंस के होश उड़ गए। विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी। इस बात से फैंस काफी परेशान है। इस बीच थलापति विजय ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

थलापति विजय ने कही ये बात

थलापति विजय का एक वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में विजय कह रहे है, 'हाल ही में कुछ परेशानियां आई हैं... मैं देख रहा हूं कि आप सब घायल हो रहे हैं। आपका दुखी होना मुझे भी दुखी कर रहा है... मैं सब संभाल लूंगा। हम सिर्फ लोगों की समस्याओं पर ध्यान देंगे... बाकी चीजों से दुखी मत होना... कॉन्फिडेंट रहो। जीत हमारी ही होगी।' विजय ने अपने फैंस का हौसला बढ़ा दिया है।

विजय की पत्नी संगीता ने दायर की याचिका

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक के केस के दौरान एक नई याचिका कोर्ट में दाखिल की है। 51 साल की संगीता ने कहा है कि वे ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत में उनका कोई अपना घर नहीं है। इसलिए उन्होंने मांग की है कि वे वैवाहिक घर में रह सकें या विजय उन्हें अच्छा घर उपलब्ध कराएं। याचिका में उन्होंने "उचित और स्थायी गुजारा भत्ता' भी मांगा है। संगीता का आरोप है कि विजय ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे कोर्ट गईं तो घर में नहीं रहने दिया जाएगा। इसलिए उन्होंने कोर्ट से तुरंत राहत मांगी है ताकि केस चलते हुए वे बेघर न हों। यह याचिका ऐसे समय में सामने आई जब विजय हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर कल्पथी सुरेश के बेटे की शादी रिसेप्शन में एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ पहुंचे। दोनों एक ही कार में आए और साथ ही गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ऐसी खबरें सामने आई है कि विजय त्रिशा कृष्णन को डेट कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article