साउथ मूवीज

थलपति विजय की शादीशुदा जिंदगी पर लगा ग्रहण, पत्नी ने दायर की तलाक की अर्जी

Thalapathy Vijay wife Sangeetha files for divorce: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख थलपति विजय को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस के होश उड़ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Thalapathy Vijay wife Sangeetha files for divorce: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख थलपति विजय आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच थलपति विजय अपनी पर्सनल जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। थलपति विजय को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस के होश उड़ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

विजय की शादीशुदा लाइफ पर लगा ग्रहण

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने 25 साल की शादी के बाद चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक संगीता ने पति विजय पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। अर्जी स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है, जिसमें विश्वासघात और क्रूरता जैसे आधार पर तलाक मांगा जा सकता है। संगीता ने याचिका में कहा है कि 2021 में उन्हें पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध में हैं। यही वजह उनकी तलाक की मुख्य वजह बनी। मामला अभी जिला कोर्ट में चल रहा है और कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

इस एक्ट्रेस संग जुड़ा थलापति विजय का नाम

बता दें कि याचिका में जिस एक्ट्रेस का जिक्र है, उसका नाम नहीं बताया गया है। हालांकि कई सालों से विजय और एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के अफेयर की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन न विजय और न ही त्रिशा ने कभी इसकी पुष्टि की है।पिछले साल भी दोनों के बीच दरार की खबरें सामने आई थी, लेकिन तब कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। अब यह तलाक की अर्जी दोनों के बीच के रिश्ते पर सवाल खड़े कर रही है। विजय और संगिता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी, इतने सालों से दोनों साथ थे लेकिन अब दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर आ गया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article