साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान

विजय थलापति ( Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब एक्टर की लास्ट फिल्म की रिलिज डेट से पर्दा उठ गया है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 2026 की शूरुआत में धमाल करेगी।

Image

Thalapathy Vijay

साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर विजय थलापति ( Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की लास्ट फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि विजय थलापति की लास्ट फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan ) अब अगले साल पोंगल के मौके पर बड़े पर्दे रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार सुपरस्टार की फिल्म को 9 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर एक्टर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को एच विनोथ निर्देशित कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजनीति की कहानी दिखाई जाएगी।

एटली करेंगे फिल्म में कैमियो

लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि इस फिल्म में नेल्सन दिलीपकुमार, लोकेश कनगराज और एटली कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कुछ चुप्पी नहीं तोड़ी है। अब देखना होगा कि इन फिल्ममेकर्स का कैमियों नजर आता है कि नहीं।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

इस फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वही गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि, ममिता बैजू , मोनिशा ब्लेसी भी फिल्म का हिस्सा हैं। विजय थलापति के फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया जा रहा है। थलपति विजय इन दिनों राजनीति को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्टर को आखिरी बार फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल ( 2024) द गोट में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में एक्टर दो रोल करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म को वेंकट प्रभु ने निर्देशित किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article