साउथ मूवीज

साउथ के इस फेमस निर्माता का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, सूर्या-अजित कुमार संग किया था काम

तमिल फिल्म निर्माता मोहन नटराजन का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी निधन की खबर सुनकर साउथ सिनेमा जगत में शोक की लहर फैली हुई है। निर्माता ने 3 सितंबर को करीब 10.30 बजे अंतिम सांस ली। बता दें उनका अंतिम संस्कार 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा।

Image

Mohan Natarajan

तमिल फिल्म निर्माता मोहन नटराजन का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी निधन की खबर सुनकर साउथ सिनेमा जगत में शोक की लहर फैली हुई है। हर किसी को ये खबर सुनकर बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अुनसार निर्माता की 71 साल की उम्र होने के कारण वह कई समस्याओं से जूझ रहे थे। वह जिंदगी से और नहीं लड़ सके और 3 सितंबर को करीब 10.30 बजे अंतिम सांस ली।

इतने बजे होगा अंतिम संस्कार

हाल ही में उनके परिवार के एक सदस्य ने ये जानकारी शेयर की। रिपोर्ट के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए 4 सितंबर यानी आज 12 बजे तक उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा। निर्माता मोहन नटराजन का अंतिम संस्कार 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा।

इन एक्टरों संग किया था काम

इस खबर को सुनकर साउथ एक्टर सूर्या को बड़ा झटका लगा है। हाल ही मे एक्टर की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो दिवंगत निर्माता के घर पहुंचे हैं और परिवार वालों के साथ शव के सामने खड़े हैं। इस फोटो में एक्टर काफी मायूस नजर आ रहे हैं। निर्माता मोहन नटराजन ने कई बड़े एक्टरों संग काम किया है। बता दें एक्टर थलपति विजय, सूर्या, अजित कुमार, चियान विक्रम के साथ काम कर चुके हैं।

विलेन बन जीता था लोगों का दिल

मोहन नटराजन निर्माता के साथ-साथ एक बेस्ट एक्टर भी थे। उन्हों विलेन बनकर भी काफी नाम कमाया है। बता दें वो 1989 में ‘एंगा अन्नान वराट्टम’ और ‘कोट्टई वासल’ में विलेन का रोल निभाया था। एक्टर की मौत के बाद फैंस काफी दुखी हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटो शेयर की फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article