साउथ मूवीज

मशहूर तेलुगु एक्टर कोटा श्रीनिवास ने दुनिया को कहा अलविदा, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस

Kota Srinivasa Death: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकार जो अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते थे अब इस दुनिया में नहीं रहे। 83 की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके जाने से साउथ सिनेमा को क्षति हुई है। कलाकार की मौत पर उनके फैंस श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

Image

Image Source: N. Chandrababu Naidu X handle

Kota Srinivasa Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास ( Kota Srinivasa) को निधन हो गया। 83 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। जैसे ही खबर सामने आई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोटा उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बेड पर थे और उनके इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

खबर जानने के बाद, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू( N. Chandrababu Naidu) ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा, अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का स्नेह जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन बेहद दुखद है। लगभग चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएँ अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उन्होंने निभाई गई कई यादगार भूमिकाएँ तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

वह तेलुगु सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे. वह किसी भी भूमिका में आसानी से ढल जाते थे, चाहे वह हास्य भूमिका हो, खलनायक की हो या सहायक भूमिका की। 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर और तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में 750 से ज़्यादा फ़िल्मों के साथ, कोटा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article