Karuppu Postpone: साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की अपकमिंग फिल्म करुप्पु (Karuppu) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म करुप्पु को लेकर एक के बाद एक अपेडट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म का कोई पोस्टर रिलीज हो जाता है, तो कभी कोई वीडियो छा जाता हैं। इन सब के बीच अब फिल्म करुप्पु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म करुप्पु की रिलीज डेट में बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर्स में आने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
पोस्टपोन हुई करुप्पु
एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म करुप्पु की रिलीज डेट है। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें आरजे बालाजी ने साफ कहा कि फिल्म अब 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'हम ज्यादा समय नहीं लेंगे। अगले 7 से 10 दिनों में एक बड़ा अपडेट आएगा और सारी शंकाएं दूर हो जाएंगी। हां, ये पक्का है कि 10 अप्रैल को फिल्म नहीं आएगी। मैंने मीम्स भी देखे, जिनमें टीम में आपसी मतभेद की बात कही जा रही है। मुझे आपकी निराशा समझ आती है, लेकिन इंतजार जरूर फायदेमंद होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म बहुत अच्छी बनी है और आपको पसंद आएगी। हम इसे इस गर्मी में चुनावों के बाद रिलीज करने की सोच रहे हैं। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है।' आपको बता दें कि इससे पहले Valai Pechu की रिपोर्ट में कहा गया था कि फिल्म 10 अप्रैल या 1 मई 2026 को थिएटर्स में आने वाली है। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है फिल्म की स्टोरी
'करुप्पु' (Karuppu) एक तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सूर्या (Suriya) और तृषा (Trisha) लीड रोल में हैं। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित, ये फिल्म सामाजिक न्याय और जातिगत उत्पीड़न के विषयों के साथ एक कोर्टरूम ड्रामा (Courtroom Drama) है।
