साउथ मूवीज

Karuppu: सूर्या की 45वीं फिल्म के नाम से उठा पर्दा, पोस्टर में धांसू अवतार में दिखें एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2025, 02:02 PM IST

Suriya 45 Titled Reveal Now: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की अपकमिंग फिल्म सूर्या 45 (Suriya 45) के नाम का ऐलान हो गया है। फिल्म सूर्या 45 का नाम रखा करुप्पु (Karuppu) रखा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रही हैं।

Image

Suriya 45 Titled Reveal Now

Suriya 45 Titled Reveal: साउथ के जाने-माने स्टार सूर्या (Suriya) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी हाल ही में एक्टर की नई फिल्म सूर्या 45 (Suriya 45) का ऐलान हुआ था। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसे जानने के बाद सूर्या के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म सूर्या 45 फिल्म का नाम भी सामने आ गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सूर्या के फैंस खुशी से उछल पड़े हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म सूर्या 45 का क्या नाम रखा गया है।

सूर्या 45 के नाम से उठा पर्दा

एक्टर सूर्या की अगली फिल्म की घोषणा हो चुकी है। ये उनकी 45वीं फिल्म, जिसे अब तक सूर्या 45 (Suriya 45) के नाम से जाना जा रहा था। लेकिन लेकिन अब फिल्म का ऑफिशियल टाइटल सामने आ गया है। सूर्या की इस फिल्म का नाम करुप्पु (Karuppu) होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ मूवी के नाम से पर्दा उठाया है। इस पोस्टर में सूर्या धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। सूर्या के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है। फिल्म का ये पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म 'करुप्पु' का नया पोस्टर जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

गदगद हुए फैंस

सूर्या की अपकमिंग फिल्म का नाम जानने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सूर्या के इस फिल्म को पोस्टर को लोग जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में सूर्या के साथ त्रिशा कृष्णन (Trisha Krishnan) और योगी बाबू (Yogi Babu) जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। सूर्या की फिल्म करुप्पु को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article