साउथ मूवीज

Hombale Films के साथ Suriya ने धांसू प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ !! इतने करोड़ होगा बजट

Suriya's Next With Hombale Films: साउथ सुपरस्टार सूर्या को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अभिनेता होम्बले फिल्म्स की नेक्स्ट मूवी का हिस्सा होंगे।

Image

होम्बले फिल्म्स की नेक्स्ट में होंगे सूर्या

Suriya's Next With Hombale Films: होम्बले फिल्म्स एक बड़ा प्रोडक्शन है, जिसमें 'केजीएफ' और 'कंतारा' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण हुआ है। अब जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए साउथ सुपरस्टार सूर्या संग हाथ मिलाया है। इस खबर के बाहर आने के बाद सूर्या के फैन्स बेहद उत्साहित हैं। यह घोषणा सूर्या (Suriya) की हालिया रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) की सफलता के बाद की गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Peddi OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे राम चरण-जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा !! इस दिन होगी ऑनलाइन स्ट्रीम)

होम्बले फिल्म्स के साथ होगी सूर्या की नई फिल्म

सोशल मीडिया पर होम्बले फिल्म्स ने सूर्या की तारीफ करते हुए लिखा, 'उन्होंने इसे बनाया। फ्रेम दर फ्रेम। फिल्म दर फिल्म। लड़ाई दर लड़ाई। रोल जो सच्चाई से भरे थे। किरदार जो असली जिंदगी का बोझ उठाते थे। एक करियर जिसने हर बार आराम की जगह हिम्मत चुनी। स्क्रीन पर तीन दशक की सच्चाई। और अनगिनत दिलों को छू लिया। अपनी पीढ़ी का सबसे निडर अभिनेता अब अपने सबसे बड़े मंच पर पहुंच गया है। होम्बले फिल्म्स उनका स्वागत करता है।' इस बड़ी घोषणा के बाद यह कन्फर्म हो गया है कि इस प्रोडक्शन के साथ सूर्या एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Randeep Hooda ने नहीं मानी थी सलमान खान की ये सलाह, बोलें 'एक तरह के रोल हमेशा...')

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल करेंगे। वे 'वेट्टैयन' (2024) और 'जय भीम' (2021) जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने-जाते हैं। फिल्म का म्यूजिक साई अभ्यंकर कंपोज कर रहे हैं। इस मूवी के लिए सूर्या के फैन्स काफी उत्साहित हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article