Rajinikanth Birthday: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। एक्टर को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्टर के पूर्व दामाद धनुष (Dhanush) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर फैंस लीजेंडरी एक्टर को फोटो और वीडियो के साथ ट्रिब्यूट दे रहे हैं। फैंस प्यार से रजनीकांत को थलाइवा बुलाते हैं।
सुपरस्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 में बिजी हैं। हर साल एक्टर के जन्मदिन पर उनकी फिल्म री-रिलीज्ड होती है। इस साल उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म Muthu फिर से रिलीज हुई है। तामिनल नाडु के सभी सिनेमाघर हाउसफुल है।
रजनीकांत को दामाद धनुष ने विश किया बर्थडे
एक्टर के दामाद धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे थलाइवा। धनुष के अलावा राघव लॉरेंस समेत कई एक्टर्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रजनीकांत के लिए ये साल काफी धमाकेदार रहा।
इस साल एक्टर की जेलर रिलीज हुई थी। जेलर ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सलाम में रजनीकांत का कैमियो रोल होगा। इसके अलावा जय भीम फेम निर्देशक टीजे गनेवाल की फिल्म थलाइवर 170 में नजर आएंगे। एक्टर के पास इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
