Sidharth Malhotra Next With Siddharth Anand: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को मार्फ्लिक्स ऑफिस में जाते हुए देखा गया था। तभी से खबरें आने लगी थीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धार्थ आनंद ने नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धार्थ आनंद के साथ में एक फिल्म करने की खबरें सच होती नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ आनंद ने इस साल शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' को डायरेक्ट किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में सफल रही। ऐसे में अब फैन्स को उम्मीद है कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक एक्शन फिल्म पर बातचीत की है। दोनों ने इस फिल्म के बारे में ही मुलाकात की थी। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन फिल्में करने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने सिद्धार्थ आनंद संग काम करने के लिए बेताब हैं। चीजों पर सहमती होनी अभी बाकी है। इस फिल्म को मार्फ्लिक्स द्वारा ही प्रोड्यूस किया जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म में दिशा पाटनी लीड रोल में दिखाई देंगी। दूसरी ओर सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' का निर्देशन किया है। ये फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज होगी।
