साउथ मूवीज

SSMB29: महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म से तस्वीरें लीक होने पर नानी का फूटा गुस्सा, कहा-"हम इस बारे में कुछ नहीं..."

SSMB29: महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की अभी जोरों से शूटिंग चल रही है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर नानी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Nani

SSMB29: महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स जमकर कमर कस रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें लीक हुई थी। अब साउथ के सुपरस्टार नानी ने इसपर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट: द थर्ड केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए टीम जमकर कमर कस रहे हैं। नानी की ये फिल्म 1 मई 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में नानी ने महेश बाबू की फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जब एक्टर से फिल्म सेट से तस्वीरें लीक होने पर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा-"राजामौली सर के विशाल सेट पर हजारों जूनियर आर्टिस्ट होते हैं। हर डिपार्टमेंट में बहुत सारे लोग काम कर रहे हैं। वे हर चीज का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। शूटिंग सेट पर फोन सरेंडर कर दिए जाते हैं, लेकिन अगर कोई दूसरा फोन भी ले आए तो क्या होगा? जैसे, वे एक फोन सरेंडर कर देते हैं लेकिन दूसरा फोन अपनी जेब में रख लेते हैं।

समस्याओं का सामना करना पड़ता है

आजकल, ऐसे कई तरह के इक्विपमेंट हैं जिनका इस्तेमाल ऐसी एक्टिविटीज की जा सकती है। हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। यहां तक कि जब राजामौली सर जैसे निर्देशक, जो चीजों को गुप्त रखने के लिए बहुत प्रयास करते हैं, उन्हें भी इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमें इस तरह की लीक का सामना करना ही पड़ता है।" एसएसएमबी 29 की ओडिशा में शूटिंग हो रही थी। वही शूटिंग सेट से किसी ने महेश बाबू के किरदार की तस्वीरें खींचीं, जिसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आ रहे थे। ये फोटो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई थी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

अर्जुन सरकार के रोल में दमदार लगे एक्टर

नानी जल्द ही हिट: द थर्ड केस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सैलेश कोलानू द्वारा लिखित और निर्देशित किया जा रहा है। ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में नानी अर्जुन सरकार का रोल कर रहे हैं। जो एक हिंसक पुलिस अधिकारी है, जिसे कई मौतों के लिए जिम्मेदार सीरियल किलर के गिरोह का पता लगाने का काम सौंपा गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article