SSMB29: महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एसएसएमबी महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है क्योंकि ये हाई बजट फिल्म के साथ-साथ बेस्ट स्टार वाली फिल्म है। अब शूटिंग सेट से फिल्म की तस्वीरें और वीडियो लीक हो गया है।
एसएस राजामौली अपनी फिल्म की हर अपडेट को गुप्त रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब सेट से वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है, जिस कारण मेकर्स को भारी नुकसान हो सकता है। इस वीडियो और तस्वीरें लीक होने के बाद फैंस ने भी चिंता जताई है। लीक हुए वीडियो में महेश बाबू शूटिंग सेट पर नजर आ रहे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेश बाबू नजर आ रहे है वहीं एक एक्टर उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर दूसरे एक्टर (पृथ्वीराज सुकुमारन ) की ओर धकेलता है और महेश बाबू को जबरदस्ती जमीन पर गिरा दिया जाता है और घुटनों के बल पर उन पर बंदूकें तान दी जाती हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे महेश बाबू एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीन को कार के अंदर से शूट किया गया है।
फैंस ने जताई चिंता
जैसे ही वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ नेटिज़ेंस नाराज होने लगे। फैंस वीडियो लीक के लिए जिम्मेदार लोगों की आलोचना की और इसे तुरंत हटाने का आग्रह किया। अन्य लोगों ने पायरेसी के बारे में चिंता जताई और पूरी टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत का सम्मान करने के महत्व के बारे में खुलकर बात की। SSMB29 के सेट से एक और तस्वीर लीक हुई थी, जिसमें हैदराबाद में सेम काशी के जैसा धाट बनाया गया था। तस्वीर लीक होने के बाद फैंस ने तुरंत अनुमान लगाया था कि यह सेट महेश बाबू की फिल्म का है।
