साउथ मूवीज

कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम संस्कार में फैन हरकत पर भड़के एसएस राजामौली, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'सही किया'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 14, 2025, 08:19 AM IST

SS Rajamouli Viral Video: साउथ के जाने-माने कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) के अंतिम संस्कार में पहुंचे फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एसएस राजामौली फैन की इस हरकत पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं।

Image

Image Source: Kamlesh Nand/ Instagram

SS Rajamouli Viral Video: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज स्टार कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) के निधन की खबर ने सभी को हिला दिया। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में हैं। आपको बता दें कि कोटा श्रीनिवास राव का 13 जुलाईको 83 साल की उम्र में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हैदराबाद में उनका निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कोटा श्रीनिवास राव को याद करते हुए नजर आया। कई स्टार्स ने कोटा श्रीनिवास राव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, तो कई इस मुश्किल समय में कोटा श्रीनिवास राव के परिवार के साथ नजर आए। अब इन सब के बीच कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एसएस राजामौली में काफी गुस्से में नजर आए। तो चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है।

फैन पर भड़के एसएस राजामौली

कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम संस्कार में कई स्टार्स शामिल हुए। अपने एक्टर को अंतिम विदाई देने कई फैंस भी पहुंचे थे। उसी दौरान एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख एसएस राजामौली भड़क गए। कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम संस्कार के बाद एसएस राजामौली अपने घर के लिए जा रहे थे इसी समय एक फैन ने डायरेक्टर के साथ सेल्फी लेने का ट्राइ किया। एसएस राजामौली उसे अनदेखा करते रहे, लेकिन जब फैन इसके बाद भी नहीं रूका तो डायरेक्टर भड़क गए और गुस्से से फैन की तरफ देखा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महेश बाबू के साथ फिल्म में बिजी हैं एसएस राजामौली

इस वीडियो के अलावा एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB29 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और महेश बाबू (Mahesh Babu) अहम रोल में हैं। एसएस राजामौली के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article