साउथ मूवीज

श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में हुआ निधन, रजनीकांत ने दुख जताते हुए कहा- 'मेरा अच्छा दोस्त अब दुनिया में नहीं रहा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 20, 2025, 01:11 PM IST

Rajinikanth on Sreenivasan Death: साउथ के जाने-माने स्टार श्रीनिवासन (Sreenivasan) अब इस दुनिया में नहीं रहे। श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। श्रीनिवासन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। श्रीनिवासन के निधन पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) दुख जताते हुए नजर आए।

Image

Image Source: Reddit

Rajinikanth on Sreenivasan Death: मलयालम सिनेमा के लीजेंड श्रीनिवासन (Sreenivasan) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। श्रीनिवासन अब इस दुनिया में नहीं रहे। श्रीनिवासन के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस शॉक्ड हैं। श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और स्टार्स दुख जताते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच श्रीनिवासन को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी रिएक्शन दिया है, जिसमें वो अपने दोस्त को याद करते हुए नजर आए। तो चलिए जानते हैं रजनीकांत ने श्रीनिवासन को लेकर क्या कहा है।

रजनीकांत ने कही ये बात

श्रीनिवासन अब इस दुनिया में नहीं रहे। श्रीनिवासन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। श्रीनिवासन के निधन की खबर पर श्रीनिवासन ने भी दुख जताया है। राजिनीकांत ने एशियनेट न्यूज से कहा कि 'यह जानकर बहुत सदमा लगा कि मेरा अच्छा दोस्त श्रीनिवासन अब इस दुनिया में नहीं रहा। वो मेरे साथ फिल्म इंस्टीट्यूट में क्लासमेट थे। बेहतरीन एक्टर थे और बहुत अच्छे इंसान भी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' राजिनीकांत का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। श्रीनिवासन के निधन की खबर पर और भी साउथ स्टार्स दुख जातते हुए नजर आए।

कौन थे श्रीनिवासन?

6 अप्रैल 1956 को केरल के थलासेरी के पास पट्यम गांव में जन्मे श्रीनिवासन एक स्कूल टीचर और गृहिणी के बेटे थे। उन्होंने कादिरुर में स्कूली पढ़ाई पूरी की और मट्टनूर के पीआरएनएसएस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद चेन्नई के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ तमिलनाडु से फिल्म ट्रेनिंग पूरी की। श्रीनिवासन ने 1977 में पी.ए. बैकर की फिल्म ‘मणिमुझक्कम’ से एक्टिंग की शुरुआत की। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसके बाद वे मलयालम सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक बन गए। लगभग पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने 225 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ और लेखक, एक्टर व फिल्ममेकर के रूप में योगदान के लिए कई लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान भी मिले।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article