साउथ मूवीज

Pushpa 2 में आइटम नंबर के लिए श्रीलीला के खाते में आ रहे चिल्लर! Samantha की तुलना में आधी भी नहीं मिली फीस!

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) की मच-अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ ( Pushpa 2: The Rule) का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ​‘पुष्पा 2’ ( Pushpa 2: The Rule) में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ( Sreeleela ) डांस नंबर कर दर्शकों का दिल जीतने वाली है। हाल ही में आईं रिपोर्ट के अनुसार इस डांस नंबर के लिए श्रीलीला को सामंथा की तुलना में 60% कम फीस मिली है।

Image

Pushpa 2

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) की मच-अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ ( Pushpa 2: The Rule) के लिए फैंस पलके बिछाएं बैठे हैं। ‘पुष्पा 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाया था। जिसके बाद से लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

‘पुष्पा 2’ ( Pushpa 2: The Rule) में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ( Sreeleela ) डांस नंबर कर दर्शकों का दिल जीतने वाली है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने एक्ट्रेस की फोटो शेयर की थी और ऐलान किया था कि एक्ट्रेस ‘पुष्पा 2’ में डांस नंबर करने वाली है। पोस्टर में अल्लू अर्जन के साथ श्रीलीला की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साल 2021 में फिल्म का पहला पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ रिलीज हुआ था।‘पुष्पा द राइज’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘ऊं उं अंटावा’ में सामंथा रुथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) ने अपना जलवा दिखाया था। हाल ही में आईं एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलीला को सामंथा रुथ प्रभु की तुलना में 60% कम फीस मिल रही है, जिस कारण श्रीलीला के फैंस काफी निराश हैं।

श्रद्धा कपूर ने की थी हाई डिमांड

एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु को ‘पुष्पा द राइज’ के आइटम नंबर के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। वही श्रीलीला को दूसरे पार्ट के आइटम नंबर के लिए केवल 2 करोड़ रुपये की ही फीस मिली है जो एक्ट्रेस की फीस की तलुना में आधी भी नहीं है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि श्रीलीला को साइन करने से पहले मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को भी अप्रोच किया था, लेकिन एक्ट्रेस हाई फीस की मांग की थी, जिसके बाद मेकर्स ने श्रीलीला को फिल्म में लेना सही समझा। ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article