Samantha Ruth Prabhu on Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने चार साल बाद 2021 में अपनी शादी खत्म कर दी और एक दूसरे से अलग हो गए। तलाक के बाद से ही सामंथा और नागा दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर बात करने से बचते नजर आते हैं। खासतौर पर पब्लिकली वह काफी कम ही एक दूसरे को टारगेट करते हैं या भला बुरा कहते हैं। इस दिनों सामंथा अपनी सीरीज सिटाडेल हनी बनी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह वरुण धवन के साथ अपनी सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं और कई इंटरव्यू देती भी दिख रही हैं। अब हाल ही में एक चैट के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने एक्स पार्टनर पर काफी पैसा बर्बाद किया है। उन्होंने सीधे तौर पर नागा चैतन्य का नाम नहीं लिया। हालांकि उनका ये बयान सीधे तौर पर उन्हीं के साथ जोड़ा जा रहा है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
नागा चैतन्य पर पैसा खर्च कर पछता रही हैं सामंथा?
इस वायरल वीडियो में सामंथा और वरुण धवन रैपिड-फायर राउंड में नजर आ रहे हैं। वरुण ने सामंथा से सवाल करते हुए पूछा कि ऐसा कौन सी चीज है जिसपर आपने सबसे ज्यादा पैसा बर्बाद किया है। सामंथा ने जवाब दिया कि उन्होंने सबसे ज्यादा पैसा अपने एक्स को मंहगे गिफ्ट्स देने के लिए बर्बाद किए हैं। वरुण ने तुरंत पूछा कि कितना, और एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा टकाफी ज्यादा'।
सोशल मीडिया पर सामंथा का ये कमेंट अब काफी तेजी से वायरल होने लगा है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि हमेशा अपने एक्स के बारे में बात करने से बचने वालीं सामंथा ने इतना बड़ा बयान दे दिया है।
