Sonakshi Sinha's Jatadhara: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) तेलुगु सिनेमा में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। बीते कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा अपकमिंग तेलुगु मूवी 'जटाधारा' (Jatadhara) की शूटिंग में बिजी हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने इस मूवी की शूटिंग का सेकंड शेड्यूल पूरा कर लिया है। कुछ दिनों पहली ही मेकर्स ने फिल्म 'जटाधारा' से सोनाक्षी सिन्हा का बेहद शानदार लुक उनके फैन्स के बीच पेश किया था।
सोनाक्षी सिन्हा को इस मूवी में पहले कभी ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग करते हुए सोनाक्षी सिन्हा बेहद हाई-एनर्जी में नजर आ रही हैं। गुरुवार को सोनाक्षी सिन्हा ने खुद यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म 'जटाधारा' का दूसरा शेड्यूल कम्पलीट कर लिया है। यह घोषणा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से की। फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'जटाधारा का दूसरा पॉवर पैक दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है!!! तीसरे शेड्यूल के लिए और लंबा इंतजार नहीं कर सकती।'
वेंकट कल्याण के निर्देशन में बन रही सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधारा' में साउथ एक्टर सुधीर बाबू अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज के तहत किया जा रहा है। इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए हरकोई बेताब है। सोनाक्षी सिन्हा को बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'हीरामंडी' में उनके रोल के लिए खूब तारीफ मिली थी। इस सीरीज का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
