साउथ मूवीज

Sita Ramam डायरेक्टर की पीरियड ड्रामा में नजर आएंगे प्रभास, हनु राघवपुडी ने दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 9, 2024, 01:45 PM IST

सीता रामम निर्देशक हनु राघवपुडी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। निर्देशक ने बताया कि वो प्रभास के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि फिल्म मेकर ने अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि ये एक एक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म होगी।

Image

Prabhas-Hanu Raghavapudi (credit pic: Instagram)

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार पार्ट 1: सीजफायर (Salaar Part 1: Ceasefire) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में प्रभास के दमदार अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म में सीता रामम के निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ काम करेंगे। फिल्म मेकर ने वारंगल के कॉलेज इवेंट में इस फिल्म के नाम की घोषणा की। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि एडी 2989 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देश नाग अश्विन कर रहे हैं। हनु राघवपुडी अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा जल्द करेंगे।

निर्देशक हनु राघवपुडी को वारंगल में एनआईटी के एक कार्यक्रम में बतौर गेस्ट बुलाया गया था। ऑडियंस से बात करते हुए निर्देशक ने कहा, मेरी अगली फिल्म प्रभास के साथ आएगी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी।

प्रभास संग काम करेंगे हनु राघवपुडी

इस फिल्म पर काम शुरू हो गया। फिल्म के गानों को विशाल चंद्रशेखर कंपोज करेंगे। उन्होंने फिल्म के लिए तीन गाने लिख लिए हैं। प्रभास और हनु राघवपुडी की एक्शन फिल्म को मैतृि मेकर्स प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स जल्द बाकी की कास्ट और क्रू का खुलासा करेंगे। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हनु राघवपुडी ने साल 2012 में Andala Rakshasi से डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म सीता रामम थी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान लीड रोल में थे। फिल्म ने साउथ ही नहीं हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी।

वहीं, प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करे तो कल्कि एडी 2989 पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article