Dhanush Aishwarya Rajinikant Divorce: धनुष और ऐश्वर्या ने हाल ही में चेन्नई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। साल 2022 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस खबर से फैंस को झटका लगा था। तलाक की वजह से दोनों एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन एक ऐसा दौर भी था जब दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। ऐश्वर्या धनुष ने उम्र में 2 साल बड़ी हैं। इसके बावजूद दोनों ने साल 2004 में एक-दूसरे से शादी रचाई। आइए उनकी लव स्टोरी से तलाक तक की जर्नी के बारे में जानते हैं।
धनुष और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात सिनेमाघर में हुई थी। इस समय दोनों के परिवार मौजूद थे। ऐश्वर्या ने धनुष को उनकी पहली फिल्म के फूलों का गुलदस्ता भेजकर बधाई दी थी। धनुष को ऐश्वर्या का ये जेश्चर काफी पसंद आया था।
धनुष और ऐश्वर्या की दोस्ती हो गई। दोनों चर्चा में आ गए। धनुष और ऐश्वर्या ने शादी से पहले एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था।
धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी करने का फैसला लिया। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी मिसमैच लगी। लेकिन दोनों ने कभी भी लोगों की परवाह नहीं की।
धनुष और ऐश्वर्या के बीच में बेशुमार प्यार था। ऐश्वर्या ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों एक-दूसरे को काफी स्पेस देते हैं। हमें एक-दूसरे के लिए बदलने की जरूरत नहीं।
ऐश्वर्या और धनुष के दो बेटे लिंगा और यात्रा हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।
साल 2022 में ऐश्वर्या और धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर अलग होने का जिक्र किया था। इस खबर से फैंस को झटका लगा था।
धनुष और ऐश्वर्या ने चेन्नई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।