साउथ मूवीज

कास्टिंग काउच वीडियो लीक होने पर Shruthi Narayanan ने तोड़ी चुप्पी, AI क्लिप शेयर वालों को लगाई लताड़

Shruthi Narayanan on Leaked casting couch video: तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन (Shruthi Narayanan) का कास्टिंग काउच वीडियो लीक होने के बाद इंटरनेट पर हलचल मची हुई है। अब एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए उन लोगों को लताड़ लगाई है, जिन्होंने इस वीडियो को आगे शेयर किया है।

Image

Shruthi Narayanan

Shruthi Narayanan on Leaked casting couch video: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रुति नारायणन (Shruthi Narayanan) इन दिनों एक कास्टिंग काउच वीडियो लीक होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। श्रुति के फैन्स को भी यही चिंता खाए जा रही है कि आखिर एक्ट्रेस कास्टिंग काउच वीडियो लीक कैसे हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद अब श्रुति नारायण ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे AI-जनरेटेड वीडियो आसानी से बनाए जा सकते हैं। श्रुति नारायण ने उन लोगों को भी खूब लताड़ लगाई है, जिन्होंने उनके AI-जनरेटेड वीडियो को शेयर किया है।

श्रुति नारायण ने लिखा, 'आप लोगों के लिए इस तरह का कंटेंट शेयर करना एक जोक और फन हो सकता है। लेकिन मेरे और मेरे करीबी लोगों के लिए के इस तरह की सिचुएशन से बाहर आना इतना आसान नहीं होगा। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल समय है और इसे संभालना और भी मुश्किल है।'

श्रुति नारायण ने आगे कहा कि जो लोग इस वीडियो को आगे शेयर कर रहे हैं उन्होंने एक्ट्रेस की लाइफ को और भी बदतर बना दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं भी एक लड़की हूं और मेरी भी फीलिंग्स हैं। मेरे करीबी दोस्तों दोस्तों की भी फीलिंग्स हैं।' श्रुति ने लोगों ने गुजारिश करते हुए कि आप लोग इसे और भी बदतर बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि इसे आगे शेयर करने से बचें। एक्ट्रेस ने लोगों से यह भी सवाल किया अगर उनके घर की महिला के साथ ऐसा हुआ होता, तब भी वो इसे ऐसे ही शेयर करते।

दूसरे पोस्ट में श्रुति नारायण ने लीगल एक्शन लेने की भी बात की है। जिन लोगों ने यह वीडियो वायरल किया है वो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लीक हुए वीडियो को शेयर करना, चाहे असली हो या डीपफेक, भारत में एक आपराधिक अपराध है। यहां कानूनी प्रावधान दिए गए हैं, जिनके तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article