साउथ मूवीज

शोभिता धुलिपाला ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी, नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने लुटाया प्यार

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त गुरुवार को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। सगाई के बाद से कपल चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

Image

Shobhita Dhulipala

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त गुरुवार को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। सगाई के बाद से कपल चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। इस फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में शोभिता धुलिपाला ने अपनी एक फोटो शेयर की है। शोभिता इस फोटो में अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है।

एक्ट्रेस की इस फोटो में सेलेब्स भी भर-भरकर प्यार बरसा रहे हैं। वही इस फोटो में शोभिता के होने वाले पति नागा चैतन्य ने भी प्यार बरसाया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें एक्टर ने शोभिता धुलिपाला की फोटो को लाइक किया है। वही इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा- ओवररेटेड सामंथा से कहीं बेहतर हो। वही दूसरे ने लिखा-सहानुभूति रानी से कहीं बेहतर है। तीसरे ने कहा-मजबूत दूसरी पत्नी वाली वाइब्स। चौथे ने लिखा-सभी नफरत करने वालों को अच्छा जवाब।

कब होगी कपल की शादी

8 अगस्त को शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने परिवार वालों के सामने सगाई की थी। इस सगाई में उनके परिवार वाले शामिल थे। सगाई की तस्वीरों को नागार्जुन ने शेयर किया था। हाल ही में नागा चैतन्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दूल्हे के अवतार में नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देखकर लोगों को लग रहा था कि एक्टर की शादी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर इस साल के अंत तक या 2025 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल अपनी शादी के लिए राजस्थान में कोई बेस्ट फाइव स्टार होटल की तलाश कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article