साउथ मूवीज

'8 घंटे काम करने की डिमांड...' पर शालिनी पांडे ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, कही ये बात

Shalini Pandey on Deepika's 8 Hours Shift Demand: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की डिमांड के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण की इस मांग का एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने भी समर्थन किया है। शालिनी पांडे का मानना है कि दीपिका का यह कदम हमारे लिए नए रास्ते खोलेगा।

Image

Pics Credit: IMDb

Shalini Pandey on Deepika's 8 Hours Shift Demand: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की वर्क शिफ्ट का मुद्दा उठाया है। इस कमेंट के बाद से ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी दीपिका पादुकोण ने इस बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने यहां तक कह दिया था कि इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स मौजूद हैं जो सालों से 8 घंटे की शिफ्ट कर रहे हैं और वीकेंड में काम भी नहीं करते हैं। कई लोगों ने दीपिका पादुकोण की इस डिमांड का समर्थन किया है। ऐसे में अब इन लोगों की लिस्ट में अब साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे का नाम भी जुड़ गया है। तो चलिए देखते हैं शालिनी पांडे ने दीपिका पादुकोण की इस डिमांड को लेकर क्या कहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान शालिनी पांडे ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड के बारे की। शालिनी पांडे ने कहा, 'अगर ऐसा तो वो हमारी जनरेशन के लिए एक नया रास्ता खोल रही हैं। इससे हमारी मेंटल हेल्थ भी ठीक रहेगी। वो बहुत शानदार हैं, इसलिए जो वो चाहती हैं उन्हें मिलना चाहिए।' शालिनी पांडे ने इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स की बराबर फीस ना मिलने पर भी बात की।

एक्ट्रेस ने कहा, 'समांतर फीस पाने के लिए अभी हम बहुत दूर हैं। मैं खुशी हैं कि ऐसी महिलाएं पॉवर में हैं। शबाना आजमी ने भी महिलाओं के अधिकार के लिए फाइट की थी। उन्होंने हमारी जनरेशन की बहुत मदद की। अब यह मेरी ड्यूटी है कि जिस चीज के मैं लायक हूं वो मुझे मिले। हो सकता है कि हर समय हमें वो ना मिले लेकिन हम इसके लिए लड़ना नहीं छोड़ सकते हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो शालिनी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से की थी। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस मूवी के बाद शालिनी पांडे ने गोरिल्ला, निशब्दम, महानति और 100% कधल जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से शालिनी पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article