साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा का पोस्टर देख विक्की कौशल ने बांधे तारीफों के पुल, कहा-"मेरे रोंगटे खड़े...'

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मैसा से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस काफी ज्यादा दमदार लग रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्म का पोस्टर देखकर विक्की कौशल ने भी एक्ट्रेस की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि विक्की कौशल ने क्या कहा है।

Image

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना इन दिनों सिनेमाघरों पर फिल्म कुबेरा से गर्दा उठा रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फिल्म में एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मैसा से हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्ट्रेस एकदम खूंखार लुक में नजर आ रही हैं। अब इस पोस्टर को देखने के बाद बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल खुद को रोक नहीं पाए और पोस्टर शेयर करते हुए तारीफ किए हैं।

विक्की कौशल ने की तारीफ

रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा के को-स्टार विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दमदार फर्स्ट लुक शेयर किया है। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर शेयर किया है और लिखा, "पोस्टर ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। Mysaa आपको स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता rashmika mandanna।"

नर्वस और सुपर उत्साहित हूं

मैसा पोस्टर में रश्मिका मंदाना खून से लथपथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस गुस्से में तलवार निकालती हुई नजर आ रही हैं। वही एक्ट्रेस ने नाक में नथ पहना हुआ है। अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा-"मैं हमेशा आपको कुछ नया कुछ अलग कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं और यह उनमें से एक है। एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया। एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा वर्जन जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह भयंकर है। यह तीव्र है। मैं बहुत नर्वस और सुपर उत्साहित हूं। मैं वास्तव में इंतजार नहीं कर सकती कि आप देखें कि हम क्या बनाने जा रहे हैं। यह सिर्फ शुरुआत है # मैसा।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article