साउथ मूवीज

Satya Dev की पैन इंडिया फिल्म 'जेबरा' का मोशन टीजर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Zebra Motion Teaser Released: सत्य देव और डाली धनंजय के पैन इंडिया प्रोजेक्ट को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मोशन टीजर रिलीज किया है। टीजर में सभी किरदार इंटेंस लुक देते हुए नजर आए।

Image

Zebra (Credit Pic: Instagram)

Zebra Motion Teaser Released: सत्यदेव और कन्नड़ सुपरस्टार डाली धनंजय की अपकमिंग फिल्म जेबरा को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। फिल्म का निर्देशन ईश्वर कार्तिकेय कर रहे हैं। फिल्म को पद्मजा फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस को पसंद आया है। फिल्म के मोशन पोस्टर ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। ये भी पढ़ें- Khushi Kapoor और जुनैद खान की अनटाइटल्ड फिल्म इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने शेयर किया पहला पोस्टर

मोशन पोस्टर की शुरुआत सत्यराज, सत्या अक्कला, जेनिफर पिकिनाटो, सुनील, प्रिया भवानी शंकर, डाली धनंजय और सत्य देव के रोल के साथ होती है। पोस्टर में सभी एक्टर्स इंटेंस लुक देते हुए नजर आए। मोशन पोस्टर में चेस के गेम को दिखाया गया है। इसका साफ मतलब है कि कैरेक्टर्स के बीच में पैतरेबाजी और साजिशों का गेम होगा। फिल्म के सभी कलाकार एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए।

जेबरा का धमाकेदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलायालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में एक्शन के साथ सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज मिलेगा। फैंस के लिए ये किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं होगा। मेकर्स जल्द कलाकार के साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं। जेबरा के एक दिन बाद यानी 01 नवंबर को कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article