साउथ मूवीज

Spirit: प्रभास और त्रिप्ती डिमरी स्टारर को 'क्लिफहैंगर' के साथ खत्म करेंगे मेकर्स? फ्रेंचाइजी में बदलना चाहते हैं संदीप रेड्डी वांगा

Spirit Will Be developed it as a franchise: मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली है। इस मूवी को अब संदीप रेड्डी वांगा ने फ्रेंचाइजी में बदलने का मन बनाया है।

Image

Pics Credit: IMDb

Spirit Will Be developed it as a franchise: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'स्पिरिट' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कॉप ड्रामा की शूटिंग साल 2026 में फरवरी के महीने से शुरू होने वाली है। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' के लिए पहले दीपिका पादुकोण को चुना था। बाद में दीपिका पादुकोण की 8 घंटे काम करने की शर्त और बढ़ती डिमांड के चलते संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म से बाहर कर त्रिप्ती डिमरी को कास्ट किया। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा अपनी इस मूवी को एक फ्रेंचाइजी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

'स्पिरिट' की फ्रेंचाइजी बनाने वाले हैं संदीप रेड्डी वांगा

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म 'स्पिरिट' को एक 'क्लिफहैंगर' के साथ खत्म करने वाले हैं। इस मूवी को मेकर्स ने फ्रेंचाइजी में बदलने का मन बनाया है। फिल्म की दो किस्तें होंगी। निर्माता प्रभास के पुलिस वाले किरदार पर केंद्रित एक अलग वर्ल्ड क्रिएट करने की प्लानिंग में हैं। वो फिल्म 'स्पिरिट' के पहले पार्ट को एक रोमांचक मोड़ पर खत्म कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है, जिससे फैन्स के बीच फिल्म के दूसरे पार्ट को देखने की उत्सुकता बनी रहे।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग प्रभास जल्द से जल्द शुरू करेंगी। इस मूवी प्रभास और त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। प्रभास का लुक टेस्ट काफी पहले ही पूरा कर लिया गया है। 'स्पिरिट' का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट होने की उम्मीद है। इसके बाद 'स्पिरिट' की शूटिंग मेक्सिको, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भी होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'स्पिरिट' से पहले प्रभास की 'द राजा साहब' 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article