Sandeep Reddy Vanga Review Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कातांरा चैप्टर 1 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। इस मूवी का लोगों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी मूवी के बारे में बात कर रहे हैं। इस बीच एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कातांरा चैप्टर 1 का रिव्यू किया है। उन्होंने फिल्म के बारे में ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...
कांतारा चैप्टर 1 को लेकर संदीप ने कही ये बात
संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की तारीफ की और ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग को सराहा। एनिमल के डायरेक्टर ने इस फिल्म को 'सिनेमाई तूफान' बताया। संदीप ने एक्स पर ट्वीट किया, 'कांतारा चैप्टर 1 एक सच्चा मास्टरपीस है। भारतीय सिनेमा में पहले ऐसा कुछ नहीं देखा गया। यह सिनेमाई तूफान है। ऋषभ शेट्टी ने इसे अकेले दम पर बनाया और निभाया। बीजीएम के लिए @AJANEESHB को खास तारीफ।' बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 तुलु नाडु के गुलिगा दैव और भूत कोला की ऐतिहासिक कहानी को दिखाता है। यह फिल्म कदंब वंश के समय पर बेस्ड है, जिसमें कांतारा के आदिवासी इलाके और बांगरा साम्राज्य के बीच की दुश्मनी दिखाई गई है।
कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
बताते चलें कि Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म ने पहले दिन ही ये साबित कर दिया है कि ये आगे चलकर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म कांतारा चैप्टर 1, प्रभास की मूवी बाहुबली 2 से भी आगे निकल जाएगी। कुल मिलाकर लोगों को कांतारा काफी पसंद आई है।
