साउथ मूवीज

अफेयर की खबरों के बीच समांथा ने राज को गले लगाते हुए शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लोगों ने पूछा- अब रिश्ता पक्का माने ?

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 09:33 AM IST

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Viral Photos: एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अभी हाल ही में राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) संग अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू डेटिंग रूमर्स को और हवा दे दी है। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Samantha Ruth Prabhu Instagram

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Viral Photos: साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। समांथा रुथ प्रभु की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी समांथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरू संग डेटिंग शुरू कर दी है। इसके बाद से एक्ट्रेस और राज निदिमोरू की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। इन सब के बीच राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) और समांथा रुथ प्रभु की नई फोटोज सामने आई है। तो चलिए जानते हैं समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की नई तस्वीरों में क्या खास बात है।

राज निदिमोरू-समांथा रुथ प्रभु की नई तस्वीरों ने काटा गदर

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह समांथा रुथ प्रभु का नई सोशल मीडिया पोस्ट है। समांथा रुथ प्रभु ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में समांथा रुथ प्रभु एकदम नए अंदाज में नजर आ रही हैं। लेकिन सबका ध्यान समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की साथ वाली तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस तस्वीर में समांथा रुथ प्रभु इस तस्वीर में राज निदिमोरू को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने एक बार फिर से समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म माना जा रहा है।

नागा चैतन्य से हुई थी शादी

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2017 में नागा चैतन्य संग शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु का साल 2021 में तलाक हो गया था। जिसने सबको हैरान कर दिया है। समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने रिश्ता खत्म होने के बाद एक दूसरे से किनारा कर लिया है। समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article