साउथ मूवीज

एक्स पति नागा चैतन्य की दूसरी शादी के बाद झट से घट रहा Samantha Ruth Prabhu का वजन, यूजर्स बोले- "सूख क्यों रही..."

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु मुंबई एयरपोर्ट में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु मुंबई एयरपोर्ट में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। इस तस्वीरें को देखकर कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान सामंथा ने वाइट ट्रांसपेरेंट टॉप और डेनिम जीन्स कैरी किया है।

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में स्पॉट किया गया और उनकी बॉडी को देखकर लोगों ने कई तरह के सवाल किए। लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही उनके घटते वजन को लेकर चिंता जता रहे हैं। इस वायरल फोटो में एक्ट्रेस काफी कमजोर लग रही हैं। जिस कारण लोग उनको बॉडी शेमिंग कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"ये तो सुख के पत्ता बन गई है" दूसरे ने लिखा- किससे बिजी है। तीसरे ने लिखा-ये सिखंडी क्यों हो गई है। चौथे ने लिखा-इतनी पतली क्यों हो रही है।

सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम में नजर आने वाली है। फैंस इस सीरीज का बस्रेबी से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सामंथा सिटाडेल: हनी बनी में नजर आईं थी। सामंथा रुथ प्रभु के अलावा रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम में आदित्य रॉय कपूर और वामिका गब्बी भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को जानकारी दी थी कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया था। एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था-'चिकनगुनिया से उबरना बहुत मजेदार है। जोड़ों का दर्द और बाकी सब।' समांथा रुथ और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन कपल की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article