साउथ मूवीज

Pushpa में जलवा दिखाने के बाद इस एक्ट्रेस ने राम चरण की फिल्म के ऑफर को मारा लात! बस ये थी वजह

राम चरण अब जल्द ही गेम चेंजर और RC16 में नजर आने वाले हैं। गेम चेंजर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इस साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म के लिए समांथा रुथ प्रभु को अप्रोच किया गया था। एक्ट्रेस अभी अपने ब्रेक से वापस फिल्म में आ रही हैं,लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म से इंकार कर दिया था।

Image

Ram Charan

राम चरण साउथ के वो एक्टर हैं जिनके सभी दीवाने है। राम चरण का क्रेज आरआरआर के बाद और ज्यादा बढ़ गया है। राम चरण अब जल्द ही गेम चेंजर और RC16 में नजर आने वाले हैं। गेम चेंजर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इस साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज हो जाएगी।

राम चरण की दूसरी फिल्म में जान्हवी कपूर दिखाई देने वाली हैं। अभी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। राम चरण जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ की बची हुई शूटिंग को पूरा करेंगे। वही एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए समांथा रुथ प्रभु को अप्रोच किया गया था। एक्ट्रेस अभी अपने ब्रेक से वापस फिल्म में आ रही हैं। वह ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही थी, जिस कारण उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया था।

इस कारण किया इंकार

समांथा रुथ प्रभु इस समय अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो ‘मां इंति बंगाराम’ तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में वेत्रिमारन के एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक समांथा रुथ को राम चरण की फिल्म के लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।

टाइपकास्ट

समांथा रुथ प्रभु ने 'पुष्पा' के ऊ अंटावा'... गाना पर आइटम सॉन्ग परफॉर्म किया था। यह गाना रिलीज होने साथ ही हिट हो गया था। सामंथा रुथ प्रभु के आइटम सॉन्ग को फैंस पुष्पा2 में भी देखना चाहते थे, लेकिन उन्होनें आइटम सॉन्ग करने का ऑफर ठुकरा दिया है। वह नहीं चाहती हैं कि वह एक और बोल्ड आइटम सॉन्ग कर टाइपकास्ट हो जाएं। वह अपने करियर के इस स्टेज पर एक और आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी। समांथा रुथ प्रभु जल्द ही सिटाडेल और मां इंति बंगाराम में नजर आएंगी। फैंस उनको फिर से फिल्मों में देखने के लिए बेस्रबी से इंतजार कर रहे है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article