साउथ मूवीज

सामंथा रूथ प्रभु राज निदिमोरू संग मना रही वेकेशन? Shahid Kapoor ने फोटो शेयर कर खोल दी पोल

सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस राज निदिमोरु संग शादी रचा लेंगी। इसी बीच कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि इस समय सामंथा और राज एक साथ वेकेशन का आनंद ले रहे हैं।

Image

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस राज निदिमोरु को डेट कर रही है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टी नहीं की है। सोशल मीडिया पर सामंथा की कई तस्वीरें वायरल हो रही, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस वेकेशन का आनंद ले रही है। वही शाहिद कपूर ने भी एक फोटो भी शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लग रहे हैं कि राज निदिमोरु और सामंथा एक साथ वेकेशन का आनंद ले रहे हैं।

हाल ही में शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक शेयर किए है। जिसमें शाहिद कपूर के साथ निर्माता राज निदिमोरु और कृष्णा डीके नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा-"रिपोर्ट करने के लिए कुछ भी नहीं!!! यह सब नकली है।" अब नेटिज़ेंस सोच रहे हैं कि क्या वह फर्ज़ी 2 की बात कर रहे हैं। या राज और सामंथा के साथ छुट्टियां मनाने की अफवाहों पर चुटकी ले रहा है। रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में है।

फर्जी 2 पर काम कर रहे हैं राज-डीके

राज और डीके ने फर्जी 2 को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। ना तो दूसरे सीजन की पुष्टि की है और ना ही इनकार किया है। 2023 में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाली यह सीरीज फैंस की पसंददीदा सीरीज में से एक थी।

शाहिद कपूर ने की थी पुष्टी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने शो की वापसी के संकेत दिए थे। एक्टर ने कहा था कि- "मुझे यकीन है कि फर्ज़ी 2 आएगा, लेकिन इन चीजों में समय लगता है। कम से कम एक या दो साल। शो खत्म होने के बाद, पोस्ट-प्रोडक्शन में एक और साल लगता है। वे इसे 35-40 भाषाओं में डब करते हैं और 200 देशों में रिलीज करते हैं। तो हां, इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन सीजन 2 जरूर आएगा।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article