साउथ मूवीज

सामंथा रुथ प्रभु ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ मनाई दिवाली, फैंस बोले- 'रिश्ता पक्का हो गया...'

Samantha & Raj Nidimoru Diwali: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई। सामंथा ने इस बार परिवार के साथ-साथ अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू संग दिवाली सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। यहाँ देखिए एक्ट्रेस का पोस्ट।

Image

Image Source: Samantha Instagram

Samantha & Raj Nidimoru Diwali: साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जैसा कि आपको मालूम है सामंथा रुथ प्रभु डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही है ऐसे रुमर्स उड़ते हैं। दोनों को एक साथ कई इवेंट्स और वेकेशन में देखा गया। अब जो तस्वीर सामने आई है उससे लग रहा है कि दोनों एक दूजे को लेकर काफी ज्यादा सिरियस है। हाल ही में सोशल मीडिया पर राज निदिमोरू संग सामंथा ने तस्वीर शेयर की है, जिसे देख लोगों ने क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

कल पूरे देश ने दिवाली का त्योहार मनाया। टीवी से लेकर बॉलीवुड, साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थी। जिस एक्ट्रेस की पोस्ट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो निकली सामंथा रुथ प्रभु। इंस्टाग्राम पर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की जिसमें रुमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) दिखाई दिए। एक्ट्रेस ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के परिवार संग दिवाली मनाई। इससे फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि राज निदिमोरू और सामंथा के रिश्ते को परिवार की अनुमति मिल गई है। फैंस खुश हैं कि तलाक के बाद सामंथा के दिल में एक बार फिर प्यार कफफूल उगे। कई फैंस ने कमेंट करते हुए इस कपल से पूछा कि शादी कब हो रही है? वहीं सामंथा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है।

सामंथा और राज की पहली मुलाकात वेब सीरीज 'फैमली मैन' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'सिटाडेल हनी बनी' के लिए हाथ मिलाया, तभी से दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगी। बता दें कि राज सामंथा की तरह तलाकशुदा हैं। तीन साल की शादी के बाद एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य से तलाक लिया और अब दोनों अपनी अपनी जिंदगी जी रहे हैं। दोनों का तलाक खूब सुर्खियों में रहा था। फैंस को इंतजार है कि जल्द ही सामंथा अपना और राज का रिश्ता पब्लिक करें।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article