साउथ मूवीज

पसीने से भीगी जिम से निकली सामंथा रूथ प्रभु, सामने पैपराजी को देखकर आ गया गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

Samantha Ruth Prabhu angry on Paparazzi : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु का एक वीडियो सामने आया है। सुबह-सुबह जब वह जिम से बाहर आ रही थी तो वह पसीने मे भीगी हुई थी। वह जल्दी में अपनी गाड़ी में बैठ ही रही थी कि उन्हें सामने पैपराजी दिख गए।

Image

Samantha Ruth Prabhu angry on Paparazzi

Samantha Ruth Prabhu angry on Paparazzi : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से तो कभी अपनी फिल्मों से वह छाई रहती हैं। सामंथा के फैंस उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं और इसके कोई शक नहीं है कि वह अपनी सेहत के लिए दिन-रात मेहनत करती है। हाल ही में एक्ट्रेस को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। जब वह वर्कआउट करने के बाद बाहर निकल रही थी तो उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि उस समय अभिनेत्री थोड़ी गुस्से में नजर आईं।

सामंथा अपने जिम आउट्फिट में दिखाई दी उनके हाथ में पानी की बॉटल थी और वह फोन पर बात करते हुए चल रही थी। जैसे ही वह सीढ़ियों से उतरी उन्होंने अपने सामने पैपराजी का कैमरा देखा, कैमरा देखते ही उन्होंने हाथ आगे किया और बोलीं "स्टॉप इट गायज" वह जल्दी में थी और अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गई। सामंथा का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनसे कॉमेंट में पूछ रहे हैं कि सबकुछ ठिक तो है ना।

सामन्था ( Samantha Ruth Prabhu) के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह फिल्म रक्त ब्रह्माण्ड: द ब्लडी किंगडम - राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा निर्मित की तैयारी कर रही है। उनके साथ इसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फज़ल, जयदीप अहलावत और वामीका गब्बी सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं। वह मां इंति बंगाराम के साथ तेलुगु सिनेमा में वापसी करने के लिए भी तैयार हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article