साउथ मूवीज

Allu Arjun-Atlee की अगली फिल्म में दिखेगी ये हसीना!! मेकर्स ने शुरू की बात

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली मूवी के लए जवान डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिलाया है। एटली ने बीते साल जवान से सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इसके बाद से ही दर्शख उनकी अगली मूवी का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन-एटली ने अपनी फिल्म के लिए सामंथा रुथ प्रभु को चुना है।

Image

Allu Arjun-Atlee

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एटली ने जवान के बाद अल्लू अर्जुन के साथ काम करने का फैसला लिया है। जवान की रिलीज के बाद से ही एटली का नाम कई सारे कलाकारों से जुड़ रहा था लेकिन उन्होंने आखिर में अल्लू अर्जुन का हाथ थामने का फैसला लिया। अल्लू अर्जुन इस साल पुष्पा 2 रिलीज करेंगे, जिसके बाद वो एटली की फिल्म को खत्म करने में जुट जाएंगे। अगर खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन और एटली ने अपनी फिल्म के लिए तैयारिया शुरू कर दी हैं और अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु को साइन करने का मन बनाया है। फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है कि, 'सामंथा और एटली ने थेरी में साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म थेरी के बाद से ही ये दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। सामंथा और एटली एक बार फिर से साथ में काम करने के लिए तैयार हैं। ये दोनों भारतीय सिनेमा के जाने-माने नाम हैं, जिस कारण फैंस इन दोनों को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।'

सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन भी सन ऑफ सत्यमूर्ति में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों एटली की फिल्म में दोबारा साथ आने के लिए एक्साइटेड हैं। इन फिल्म के अलावा अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु ने पुष्पा में एक धांसू गाना भी किया था, जो काफी हिट रहा था। इस गाने में इन दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। वैसे आप सामंथा-अल्लू अर्जुन को दोबारा साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article