टीवी मसाला

Bigg Boss 20: माही विज द्वारा लव गिल से हुई तुलना पर भड़कीं Priyanka Jagga, बोलीं 'वो तेरी जैसी थी...'

Bigg Boss 20: टीवी के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के बीते एपिसोड में माही विज ने लव गिल से हुई बहस के दौरान पंजाबी एक्ट्रेस की तुलना 'बिग बॉस 10' में नजर आईं प्रियंका जग्गा से कर डाली।

Image

प्रियंका जग्गा से लव गिल की माही विज ने की तुलना (Pic Credit: Instagram)

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां का फिनाले नजदीक आ रहा है। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को उनके फैन्स लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। बीती रात के एपिसोड में गुल्लू और स्काउटओपी द्वारा लव गिल के बारे में की गई बातचीत खूब चर्चा में हैं। कई लोगों ने इंटरनेट पर इस तरह की भद्दी बातें करने के लिए स्काउट और गुल्लू की क्लास लगाई है। इस बातचीत के बाद अब सभी को वीकेंड के वार का इंतजार है। लेकिन इससे पहले 26 नवंबर को जारी किए गए एपिसोड में एक घटना और देखने को मिली जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।

दरअसल कल के एपिसोड में जब बिग बॉस ने उदिति से पूछा कि वो घर के किस तरह को कैप्टन बनने के लायक नहीं समझती हैं। उदिति ने बिना देर किए लव गिल का नाम लिया। इसके बाद बिग बॉस के कहने पर लव गिल को एक पिंजरे में रहना था। इस दौरान लव गिल के साथ कई कंटेस्टेंट्स की बहस होते हुए देखा गया। इस दौरान माही विज की भी लव गिल से काफी बहस हुई। इसके बाद माही विज ने गुस्से में आकर लव गिल की तुलना 'बिग बॉस 10' में नजर आईं प्रियंका जग्गा से की। माही विज ने यहां तक कि तेरी शक्ल एकदम प्रियंका जग्गा से मिलती हैं। हालांकि लव गिल के मुताबिक उन्हें नहीं पता कि प्रियंका जग्गा कौन है? मगर आम्रपाली दुबे ने उस सीजन में हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रियंका जग्गा ने क्या किया था।

लव गिल से हुई तुलना के बाद प्रियंका जग्गा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में एक इंसान कहता नजर आ रहा है कि प्रियंका जग्गा की लव गिल से तुलना करना सही नहीं है। उनके मुताबिक लव गिल का शो में खुद का कोई गेम नहीं है।

Priyanka Jagga's Post

Priyanka Jagga's Post

बताते चलें 'बिग बॉस' के 10वें सीजन में प्रियंका जग्गा की एंट्री हुई थी। इस सीजन में उनकी हरकतों से परेशान होकर खुद सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर कर दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर कलर्स चैनल के कभी भी प्रियंका जग्गा के साथ काम किया तो वो चैनल के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article