Yeh Prem Mol Liya Twitter Review: भारतीय सिनेमा के आइकॉनिक डायरेक्टर सूरज बड़जात्या अपनी नई फैमिली ड्रामा ये प्रेम मोल लिया लेकर आए हैं, जिसमें शरवरी और आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सूरज बड़जात्या अपनी फिल्मों से हमेशा फैमिलीज को एंटरटेन करते आए हैं, जिस कारण इंडियन मिडिल क्लास उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड रहता है। ये प्रेम मोल लिया के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड थे और सिनेमाघरों में इसके रिलीज होते ही पहुंच गए हैं। सुबह-सुबह सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शकों ने ये प्रेम मोल लिया को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dhadkan 2 में नहीं होंगे Akshay Kumar!! Suniel Shetty का होगा कैमियो
Yeh Prem Mol Liya को मिल रहा है फैंस का प्यार
अगर सिनेमाघरों से सामने आने वाली रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शकों को आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म ये प्रेम मोल लिया पसंद आ रही है। इस फिल्म में सूरज बड़जात्या ने वही फैमिली वैल्यूज रखी हैं, जिन के लिए वो फेमस हैं। बदलते वक्त के साथ कैसे रिश्ते बदलते हैं और फिर ये बदलाव सोच में दिखाई देता है, ये प्रेम मोल लिया सबकुछ अच्छे से दिखाती है। फिल्म में कई सारे कलाकार हैं, जो अपने-अपने रोल में ठीक हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज द्वारा लव गिल से हुई तुलना पर भड़कीं Priyanka Jagga, बोलीं 'वो तेरी जैसी थी...'
अगर सिनेमाघरों से सामने आ रही शिकायतों की बत करें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि कुछ दर्शकों को ये प्रेम मोल लिया काफी स्लो और पुरानी सी लग रही है। इनका मानना है कि सूरज बड़जात्या की फिल्ममेकिग पुरानी हो चुकी है, जो आज के दर्शकों को पसंद नहीं आएगी। भले ही मूवी अच्छी कहानी पेश करे लेकिन उसकी मेकिंग अगर पुरानी है तो इसका असर फिल्म पर जरूर पड़ेगा।
फिल्म ये प्रेम मोल लिया को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि ये मूवी सूरज बड़जात्या फैंस के लिए तो अच्छी है लेकिन नई जनरेशन की ऑडियंस इसे कुछ खास पसंद नहीं करने वाली है। वैसे आप ये प्रेम मोल लिया के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।
