रामायण की होने वाली 'सीता' यानी साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक साई पल्लवी हमेशा अपने लुक्स के कारण चर्चा में बनी हुई रहती है। फैंस उनको देखना बहुत पसंद करते हैं। एक्ट्रेस हमेशा नो मेकअप लुक में नजर आती है, जिसे देखकर फैंस तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस डांस करती नजर आ रही है।
इस वायरल वीडियो में साई अपनी बहन की शादी में साड़ी पहनकर बडगा पारंपरिक डांस कर रही है। एक्ट्रेस का सिंपल लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ गोला बनाकर डांस कर रहे हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस मराठी गाने अप्सरा आली गाने पर अपनी बहन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस दीवाने हो रहे हैं।
एक्ट्रेस का सिंपल लुक
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक फोटो भी वायरल हो रही। इस वायरल फोटो में एक्ट्रेस साई पल्लवी सफेद कलर की साड़ी में नजर आ रही है। फैंस उनके इस फोटो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बहुत सिंपल लुक में नजर आ रही है, लेकिन एक्ट्रेस बहुत एलिगेंट लग रही हैं। साई ने इस लुक को पूरा करने के लिए सफेद चूड़ियों, मैचिंग मोतियों के हार और खुले बालों पर गजरा लगाया है।
इस फिल्म में आएगी नजर
जल्द ही साउथ एक्ट्रेस बॉलीवुड की फिल्म रामायण में नजर आने वाली है। बता दें एक्ट्रेस इस फिल्म में सीता का रोल निभाने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर राम का रोल प्ले करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में को निभाते नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि ये फिल्म दिवाली 2025 तक रिलीज हो जाएगी।
