Thug Life: साल 2023 में कमल हासन और निर्देशक मनी रत्नम ने साथ में फिल्म थग लाइफ की अनाउंसमेंट की थी। इससे पहले दोनों ने 35 साल पहले कल्ट फिल्म नयकन में साथ काम किया था। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ निर्देशक एक्टर की जोड़ी ने एक्शन पैक फिल्म का वीडियो शेयर किया था। ये एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। ये फिल्म अगले साल जनवरी में 2024 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म में रोहित सराफ की एंट्री हुई है। एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। रोहित मणि रत्नम और कमल हासन दोनों के बहुत बड़ फैन है। ये उनके लिए लाइफ टाइम ऑपर्चयूनिटी है। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर फिल्म में दमदार रोल में नजर आएंगे।
ठग लाइफ में कमल हासन, सिंबू, तृषा कृष्णनन, नसार, जोजू जॉर्ज और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में हैं। ठग लाइफ में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अगस्त महीने तक चलेगी। मेकर्स इस फिल्म को दिसंबर 2024 तक रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। ठग लाइफ को राज कम फिल्म्स के साथ मदरास टॉकीज और रेड जाइट मूवी मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। रोहित सराफ इसके अलावा करण जौहर की फिल्म सनी संस्कारी की मीना कुमारी में नजर आएंगे।
