साउथ मूवीज

EXCLUSIVE: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से 'कंतारा चैप्टर 1' के क्लैश पर Rishab Shetty ने खोली जुबान, बोले 'हर मूवी को अपनी...'

Kantara Chapter 1 VS Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' के साथ 2 अक्टूबर के दिन ही वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) रिलीज हुई है। 'कंतारा चैप्टर 1' से होने जा रहे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के क्लैश पर ऋषभ शेट्टी ने जूम से बात करते हुए अपने रिएक्शन दिया है।

Image

Images Credit: Instagram

Kantara Chapter 1 VS Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: आज यानी 2 अक्टूबर के दिन साउथ इंडस्ट्री में फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) रिलीज हुई हैं। हाल ही में जूम से बात करते हुए ऋषभ शेट्टी ने वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से होने जा रहे 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) पर अपना रिएक्शन दिया है। ऋषभ शेट्टी ने हर फिल्म के पीछे के प्रयास और समर्पण की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि मैं टीम की सफलता की कामना करता हूं।

बॉक्स ऑफिस क्लैश पर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने जूम से बात करते हुए बताया, 'उतना सोचते नहीं। पूरा फाइनल आउटपुट पर ध्यान है। अभी अभी बाहर निकला मैं, पूरा पोस्ट-प्रोडक्शन के अंदर था मैं। अभी अभी बाहर निकला। तो अभी आप लोगों को देख रहा हूं। तीन साल बाद देखा था और अभी देख रहा हूं गांव से निकल के। मुझे जंगल के अंदर से बाहर लेके आए, जो शहर में छोड़ा तो वैसा हो राहा है। समाज नहीं आ रहा है कि मैं क्या बार कर रहा हूं, कैसे हो रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा महसूस नहीं होता... सबको मेरी बधाई है। हर फिल्म को,एक फिल्मी हस्ती और फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों में से एक के रूप में हर फिल्म को जीतना चाहिए। उसके पीछे हजारो लोग काम करते हैं, हजारो परिवार से। उन लोगों की फैमिली उनपर डिपेंड करती है। तो हर फिल्म अच्छा होनी चाहिए। हर अभिनेता, हर निर्देशक को, सबको, जो भी फिल्में आ रही हैं, मैं उनको शुभकामनाएं देना चाहता हूं।' बताते चलें ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने इस मूवी को डायरेक्टर करने के साथ इसमें अहम रोल भी निभाया है। फिल्म को ऑडियंस की ओर से भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article