Retro: सूर्या (Suriya) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेट्रो को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि ये फिल्म विजय थलापित या रजनीकांत के ऊपर लिखी गई है। अब इस फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
सुर्या की ये फिल्म एक रोमांटिक एक्शन एंटरटेनर है और इसमें पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली है, जो सुर्या के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। रेट्रो को कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक ने खुलाकर बातचीत की है। कार्तिक सुब्बाराज ने बताया कि पहले रेट्रो की स्क्रिप्ट सुपरस्टार रजनीकांत के लिए लिखी थी।
रोमांस में बदली एक्शन फिल्म
इस इंटरव्यू में कार्तिक सुब्बाराज ने कहा, "इस फिल्म की स्क्रिप्ट थलपति विजय के लिए नहीं लिखी गई थी जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था। मैंने यह स्क्रिप्ट थलाइवर को ध्यान में रखते हुए लिखी थी। शुरुआत में, यह थलाइवर को देखते हुए एक्शन जोन में ज्यादा थी, लेकिन सूर्या को कहानी सुनाने के बाद इसे एक प्रेम कहानी में बदल दिया गया।
ये सितारे बनाने फिल्म का हिस्सा
सूर्या और पूजा हेगड़े की इस फिल्म में जयराम, जोजू जॉर्ज, करुणाकरण, नासर और प्रकाश राज भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में श्रेया सरन एक गाने में नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
