साउथ मूवीज

Retro OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर राज करने आ रही है रेट्रो, जानें कब और कहां देखें सूर्या की मूवी

Retro OTT Release: कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म ‘रेट्रो’ जल्द ही ओटीटी पर धमाल करने वाली है। फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि कब और कहां ये फिल्म रिलीज होने वाली है।

Image

Retro OTT Release

Retro OTT Release: साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म ‘रेट्रो’ 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह मूवी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसकी घोषणा की है। आइए जानते हैं कि यह कब रिलीज होने वाली है।

नेटफ्लिक्स ने सोमवार यानी 26 मई को घोषणा की कि सूर्या की फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स ने तारीख का भी खुलासा किया है। इस खबर को सुनकर फैंस के बीच खुशी का माहौल है और फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म

सूर्या की फिल्म रेट्रो 31 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। नेटफ्लिक्स ने रेट्रो का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एक पवित्र भाला। एक गुप्त पहचान। युगों के लिए एक गाथा। रेट्रो देखें 31 मई को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में नेटफ्लिक्स पर।" इस फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म ने पूरी दुनिया में 97.24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि भारत में इसने 60.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो बचपन से ही अनाथ रहता है, लेकिन एक गैंगस्टर उनकी अच्छे से देखभाल करता है और उसे पालता है। जिसके बाद वो गैंगस्टार गिरी छोड़कर सिंपल लाइफ जीने लगता है और अपने प्यार को वापस पाने की कोशिश करता है। इस फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सूर्या और पूजा के अलावा इस फिल्म में जयराम, जोजू जॉर्ज, प्रशांत, सुजीत शंकर और अमरीन अबूबकर भी नजर आए।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article