L2 Empuraan: साउथ के बेहतरीन एक्टर मोहनलाल जल्द ही एक्शन फिल्म L2 एम्पुरान में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। एल2: एम्पुरान 27 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रोडक्शन हाउस पर आर्थिक दबाव है। जिस कारण फिल्म में देरी होगी।
कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि मोहनलाल आशीर्वाद सिनेमा, लाइका प्रोडक्शंस के साथ सहयोग को हटाने और एल 2: एम्पुरान को स्वतंत्र रूप से रिलीज करने के कदम पर विचार कर रहे है, लेकिन इन सभी बातों के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन ने चुप्पी तोड़ी है। एक्स पर पृथ्वीराज सुकुमारन ने मोहनलाल की फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर की पंच लाइन ने ध्यान खींचा है। इसमें लिखा है, "अपने सबसे अच्छे पल में... सावधान रहें! तभी... शैतान आपके पीछे आता है!" इस पोस्टर में बड़े से महल के सामने मोहनलाल खड़े हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस पोस्टर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
‘एल 2 एम्पुरान’ साल 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी मोहनलाल लूसिफर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। मोहनलाल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अभी तक मेकर्स ने रिलीज डेट के आगे बढ़ने को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि डेट आगे खिसक सकती है। यह फिल्म पांच भारतीय भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।
