साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD की रिलीज के पहले ही सामने आ गईं असली कहानी! अश्वथामा क्यों कभी भी नहीं मरेगा?'

Kalki 2898 AD साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय पुराणों में है। बता दें ये फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी हजारों साल पहले कल्कि की कथा से शुरू होती है।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय पुराणों में है। बता दें ये फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आपको प्रभास के अलग कमल हासन, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन भी बड़े रोल में नजर आएंगे। नाग अश्विन की फिल्म की कहानी हजारों साल पहले कल्कि की कथा से शुरू होती है।

विष्णु का कल्कि दसवां अवतार

पौराणिक कहानियों को अनुसार जब कलियुग चरम पर होता है तो उसका अंत करने के लिए विष्णु कल्कि के रूप में जन्म लेते हैं। इस फिल्म में कल्कि का रोल प्रभास निभा रहे हैं। विष्णु का कल्कि दसवां अवतार होता है। कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होगा और वे एक ऐसे महान योद्धा बनेगा जो एक बार में ही धरती का सारा पाप खत्म कर देंगा।

अश्वत्थामा है अमर

श्री कल्कि पुराण के अनुसार ये पूरी कहानी है। ब्रह्मा जी ने प्रलय काल के अंत में अपनी पीठ से एक पातक को पैदा किया जिसे अधर्म नाम से जाना गया। सालों बाद इनके बच्चों के बच्चों से कलि का जन्म हुआ। फिल्म में कमल हासन कलि का रोल प्ले करेंगे। धीरे धीरे ऐसा समय आ गया जिससे समाज में आपराधिक प्रवृत्तियां विकसित होने लगीं और पाप बढ़ने लगा। फिर कल्कि का जन्म होगा जो सारी बुरी ऊर्जाओं को समाप्त कर देगी और फिर सतयुग नामक एक और युग शुरू करेगी। एक्टर अमिताभ बच्चन कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा का रोल में नजर आने वाले हैं। अश्वत्थामा की मौत नहीं होगी क्योकि भगवान शिव से प्राप्त उस शक्तिशाली दिव्य मणि ने अश्वत्थामा को लगभग अजेय और अमर बना दिया था।

600 करोड़ फिल्म का बजट

कल्कि 2898 एडी एक बेहतरीन साइंस फिक्शन है। इस फिल्म में आपको प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। फिल्म की कहानी हिंदू धर्मग्रंथों और साइंस से प्रेरित है। कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का बजट 600 करोड़ है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article