Rashmika Mandanna: 2025 फैंस के लिए बड़ा धमाका लेकर आया है। इस साल बहुत सारी जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी है जिनके लिए फैंस बहुत बेताब हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पुष्पा 2 में नजर आईं थीं। फैंस ने एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया। वहीं अब फैंस दोबारा बड़े पर्दे पर रश्मिका मंदाना को देखने का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस जल्द ही बड़े पर्दे पर ऐसे एक्टर संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी, जो उनके पिता से भी 3 साल बड़े हैं। आइए जानते है वो कौन से एक्टर हैं और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) किस फिल्म में नजर आने वाली हैं।
इस साल कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। वहीं इन दौरान सिनेमा में सेलेब्स की नई-नई जोड़ी देखने को मिलने वाली है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली है। बता दें पहली बार फैंस विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखेंगे। वहीं रश्मिका मंदाना सिकंदर (Sikandar) में सलमान खान (Salman Khan)के साथ नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान रश्मिका मंदाना के पिता से 3 साल बड़े हैं। सिकंदर ( Sikandar) में रश्मिका मंदाना सलमान खान (Salman Khan) के साथ जमकर रोमांस करते दिखाई देंगी।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म सिकंदर (Sikandar) ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर से पहली बार सलमान खान और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दोनों बड़े स्टार को एक साथ देखने के लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं। सिकंदर (Sikandar) एक मास एक्शन फिल्म है। रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर (Sikandar) में एक डांस नंबर और एक रोमांटिक गाना फिल्माया जाएगा। इससे सलमान और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। इस गाने की शूटिंग यूरोप में की गई थी। बता दें कुछ लोग रश्मिका मंदाना और सलमान खान को इस फिल्म के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि रश्मिका 28 साल की हैं और सलमान खान 59 साल के हैं।
