Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ के जानी-मानी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी कुछ महीने पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तस्वीरें सामने आई थी जिसमें दोनों एक की जगह नजर आए थे। इसके अलावा भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव लाइफ खबरों में रहती हैं। लेकिन अब इन सब के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव लाइफ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने है। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से जुड़ी क्या नई खबर सामने आई है।
शादी करने जा रहे हैं रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से जुड़ी अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। M9 News की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। दोनों प्राइवेटली सगाई कर चुके हैं और फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान दिखाई दिया। तो वहीं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
टूट चुकी है रश्मिका मंदाना की सगाई
विजय देवरकोंडा से पहले रश्मिका मंदाना का अफेयर साउथ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ था। रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने साल 2017 में सगाई भी कर ली थी, लेकिन साल 2018 में ये सगाई टूट गई। इस रिश्ते के टूटने के कुछ समय बाद से रश्मिका मंदाना का नाम विजय देवरकोंडा से जोड़ा जाने लगा। अब फैंस को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इंतजार है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
