साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना-विजय देवराकोंडा 2026 में इस दिन लेंगे सात फेरे, उदयपुर में सजेगा शादी का शामियाना

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Marriage Date Reveals: साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अभी तक सगाई की खबरें आ रही थीं। वहीं अब उनकी शादी की डेट से भी पर्दा उठ चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना, विजय देवराकोंडा इंस्टाग्राम

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Marriage Date Reveals: साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग कमाल की होती है। उनकी डेटिंग की अटकलें तो बीते कई वक्त से लग रही हैं। यहां तक कि खबर आई थी कि दोनों ने बीते 3 अक्टूबर को सगाई भी कर ली है। 'थामा' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना की अंगूठी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। वहीं जब इस सिलसिले में एक्ट्रेस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब इस बारे में जानते हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के इस जवाब ने उनकी और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की सगाई की खबरों को और हवा दी थी। वहीं अब रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी की तारीख भी सामने आ रही है।

खबरों की मानें तो रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) साल 2026 में शादी रचाएंगे। उनकी शादी की तारीख 26 फरवरी, 2026 बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के उदयपुर में शादी रचा सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि करना अभी मुश्किल है। बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने सार्वजनिक तौर पर कभी भी एक-दूजे के साथ रिलेशनशिप कबूल नहीं किया है। दूसरी ओर शादी की तारीख पर भी दोनों सितारों का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

2018 में हुई थी रश्मिका मंदाना-विजय देवराकोंडा की पहली मुलाकात

बता दें कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की पहली मुलाकात साल 2018 में 'गीता गोविंदम' फिल्म के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों 2019 में 'डियर कॉमरेड' मूवी में भी नजर आए थे। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया था। यहां तक कि उनके असल जिंदगी के रोमांस की अटकलें लगनी भी शुरू हो गई थीं। इन सबसे इतर रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही 'द गर्लफ्रेंड' में नजर आने वाली हैं, जो कि तेलुगू मूवी है और इसमें वह दीक्षित शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article