साउथ मूवीज

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट के विवाद पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'इस समय पूरी दुनिया ही..'

Rashmika on Deepika's Debate on 8-hour shift: कुछ दिनों पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी, जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। दीपिका पादुकोण की इस डिमांड पर अब रश्मिका मंदाना ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है।

Image

Rashmika on Deepika's Debate on 8-hour shift

Rashmika on Deepika's Debate on 8-hour shift: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास (Prabhas) के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। बढ़ती फीस की मांग और 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की वजह से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को संदीप रेड्डी वांगा ने बाहर कर दिया। दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट के विवाद पर अब साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने चुप्पी तोड़ दी है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इस मामले में रिएक्शन देते हुए अपना रिव्यू भी साझा किया है।

मोजो स्टोरी रके साथ बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने फ्लेक्सिबल वोर्किंग शिफ्ट को लेकर चल रही बहस पर अपना पक्ष रखा। रश्मिका मंदाना ने बताया कि किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से में इन चीजों के बारे में बातें क्लियर होनी चाहिए। 'पुष्पा 2' एक्ट्रेस ने कहा, 'पुरी दुनिया इस समय फ्लेक्सिबल घंटों के बारे में बात कर रही है। मुझे लगता है कि यह बात टीमों के बीच होनी चाहिए। यह भी पता होना कि टीम के लिए चीजें कैसे काम करती हैं। यह उनकी पर्सनल चॉइस भी होनी चाहिए।'

रश्मिका मंदाना ने साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में चल रहे कई तरह के वर्किंग आवर्स पर भी खुलकर बात की। रश्मिका मंदाना ने कहा कि ऐसी चीजें ज्यादा मायने नहीं रखती है। मायने रखता है कि जो टाइम स्लॉट आपको दिया गया है आप उस समय मौजूद हैं या नहीं। रश्मिका ने आगे कहा, 'मैंने साउथ में तेलुगु, कन्नड़ और तमिल सहित कई इंडस्ट्रीज में काम किया है। यहां हम 9 से 6 तक काम करते हैं हिंदी इंडस्ट्री में 9 से 9 तक। मेरे लिए दोनों ही शिफ्ट्स ठीक हैं। यह केवल फिल्म की रिक्वायरमेंट्स के मुताबिक है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article