Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Video: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपने छोटे भाई अल्लू सिरीश (Allu Sirish) के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में अल्लू सिरीश की हल्दी सेरेमनी हुई थी। इस हल्दी सेरेमनी में साउथ के कई जाने-माने सितारे पहुंचे लेकिन सबका ध्यान रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपनी तरफ खींच लिया। अल्लू सिरीश की हल्दी सेरेमनी से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वीडियो में क्या खास बात है।
अल्लू सिरीश की हल्दी सेरेमनी में पहुंचे रश्मिका-विजय
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो। इस वीडियो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अल्लू सिरीश की हल्दी सेरेमनी में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद ये दोनों पहली बार किसी बड़े फैमिली फंक्शन में साथ नजर आए। इस वीडियो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना देसी लुक में नजर आए। विजय देवरकोंडा कुर्ता पजमा पहने नजर आए, तो वहीं रश्मिका मंदाना साड़ी में बेहद हसीन लगीं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अलावा वीडियो में अल्लू अर्जुन और राम चरण भी नजर आए।
यहां देखें विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का वीडियो
कब होगी रिसेप्शन पार्टी?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस वायरल हो रही वीडियो के साथ-साथ शादी के बाद हो रही रिसेप्शन पार्टी को लेकर भी चर्चा हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाली है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
